ब्रेकिंग

युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, 29 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ सलाखों के पीछे पहुंचे

सूरजपुर में किन्नर समाज के पारंपरिक आगमन से जीवंत हुआ अग्रसेन चौक, उमंग और लोक-संस्कृति से सराबोर दिखा शहर

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आरक्षक अभय पाण्डेय के परिवार को मिली 1 करोड़ की आर्थिक संबल राशि

अनोखा 'बैंक' जहाँ जुए के फड़ से मिलता है लोन, और 10% ब्याज के बदले गिरवी रखी जाती है आज़ादी!

कागजों में 'गायब' हुए अन्नदाता, तहसीलदार साहब 'लापतागंज' के रास्ते में!

सूचना

: धर्मान्तरण के मालमे में हुई प्रतिबन्धतम कार्य...?

Admin

Thu, Feb 15, 2024

सूरजपुर

धर्मांतरण के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,आंदोलन न करने बैठक में बनी थी सहमति

सूरजपुर।प्रतापपुर के चंदोरा थाना क्षेत्र के दवनकरा के दर्रीपारा में धर्मातरण के लिए चंगाई सभा की बात आई थी।स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों द्वारा पुलिस को जानकारी के बाद कुछ लोगों को थाने ले जाया गया था।हिंदू संगठनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार से चंदोरा थाना के सामने अनिश्चितकालिन चक्का जाम की चेतवानी दी थी।उनकी चेतावनी के बाद पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को हिंदू संगठन के लोगों के साथ प्रतापपुर थाना में बैठक की थी और बताया था कि मामले में जिस तरह के बयान आए हैं उस आधार पर इलियास खलखो सिंगरी,रामवृक्ष मरावी दवनकरा तथा रामप्रसाद देवांगन दर्रीपारा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर कोई धर्मांतरण में शामिल नजर आया तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पूलिस द्वारा इस कार्यवाही की जानकारी के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आंदोलन न करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें