ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: आकाशीय बिजली की चपेट में आया सोलर पावर प्लांट....सोलर प्लांट हुआ ठप्प....

पप्पू जायसवाल
बिहारपुर- ओड़गी ब्लाक के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ में लगे सोलर प्लांट ठप्प हो गया है बीते दिनों तेज बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में सोलर प्लांट आने से प्लांट ठप्प पड़ गया है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विभाग को दिया है. गौरतलब है कोल्हुआ सहित कई ऐसे गांव है जहाँ पर बिजली तक नही है. ना जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई सार्थक पहल करते नजर आए. ऐसी दशा में सरकार ने क्रेडा विभाग को कुछ गांवों में सोलर प्लांट लगा कर ग्रामीणों कुछ राहत देने की कोशिशें की गई लेकिन सरकार की कोशिशों को खुद क्रेडा विभाग फलिता लगाने में लगा है.कई गांवों में कई महीनों से प्लांट ठप्प पड़ा हुआ है. तो वही ग्रामीणों को बाटे गए होम लाइट ध्वस्त हो गए. दूरस्थ क्षेत्र होने की वजह से अगर शिकायत सूचना होती है तो बड़ी आसानी से बचते हुए कहते है कि ग्रामीण प्लांट का दोहन करते है रात दिन उपयोग किया जाता है अगर ज्यादा शिकायते हुई तो विभाग ग्रामीणों से गाली गलौज धमकी चमकी करने से बाज नही आते. बहरहाल क्रेडा विभाग को कुछ भी करने की पूरी छूट दिया गया है जिला प्रशासन ने, तभी तो कभी कर्मचारियों का अनुबंध बढ़ाने के नाम से रिश्वत ना मिलने पर बिना नोटिस दिए निकलने का क्रम,मेंटनेंस,प्लांट के नाम पर लाखों की वारा न्यारा करने में लगे है. ग्रामिन्ब बताते है कि अब तो विभाग खुलकर ग्रामीणों से दादागिरी करने पर उतर आये है. रहत देने के बजे गाली गलौज के साथ धमकी देने लगे है.फ़िलहाल ग्रामीणों की समस्याओ जस की तस बनी हुई है जिला प्रशासन से भी शिकायत शिकवा कर के ग्रामीणों ने देख लिया है. अब वे अपने हाल पर बेहद खुश है और फिर से विधानसभा का चुनाव का इंतजार में लगे है ताकि फिर से चुनाव का बहिष्कार हो सके.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें