ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

: आग से धधकता बिहारपुर चांदनी के जंगल....चारो ओर से धुये का गुबार....

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर-सूरजपुर जिले के अंतिम छोर मध्यप्रदेश की सीमा से लगे चांदनी बिहारपुर के जंगल पहाडो की आग कई किलोमीटर से देखी जा सकती है चारों ओर से निकलता धुये से ग्रामीणो परेशान है जगल पहाड पर लगी आग से पेड सहित छोटी झाडिया जलकर राख हो रहे है तो वही आग का भीषण होते जा रहा है. कभी बिहारपुर चांदनी क्षेत्र जो हरे भरे जंगलो पहाड़ो प्राक्रतिक सुन्दरता से विख्यात था अब उसका दायरा प्रतिवर्ष कम होते जा रहा है वजह अंधाधुन पेडो की कटाई सहित जंगल पहाडो में लगी आग से.यहाँ चारो ओर से निकलते धुये से ग्रामीण हलाकान है तो वही जंगल पहाड में लगी आग से बहुमुल्य पेड,झाडियां जलकर खाख हो गये है. महुली गांव के अनिल यादव बताते है कि मध्यप्रदेश से लगी आग जिले के गुरु घासीदास राष्टृीय उद्यान के साथ वन विभाग के जंगलो में पहुचकर विकराल होते जा रहा है. कई किलोमीटर से आग व धुआ देखा जा सकता है. बहरहाल वन विभाग के पास पहाड जंगल में लगी आग को रोकने की कोई योजना नही है यही वजह है कि पिछले कई दिनो से लगी आग को बुझाने में नाकाम साबित रही।

प्रर्यावरण प्रेमी चितिंत
स्थानिय ग्रामीण अशोक बताते है कि गढवतिया पहाढ,रोहिना पहाड,कोआखोह,सेमर झिल्ला सहित मकरादवारी के पहाड जंगलो में आग कई दिनो से लगा हुआ है जिससे पेड व झाडियां जलकर राख हो गये है. धीरे धीरे आग तेजी से बढते हुये भीषण होते जा रहा है अब चारो ओर से पहाड से जलता हुआ साफ दिखाई दे रहा है चारो ओर से धुआ ही धुआ है.
ज्ंगली जानवरो का खतरा
गुरु घासीदास राष्टृीय उद्यान के साथ वन परिक्षेत्र बिहारपुर के जंगल में लगी आग से जंगली जानवर यहा वहा भागने लगे है कई बार रिहायसी बस्ती में आ जाते है जिससे कई बार जानवरो के हमले का शिकार ग्रामीणो को होना पडा।
महुआ बिनने के लिये लगाई जाती है आग

जंगल पहाडो में आग खुद से नही लगती बल्कि ग्रामीण महुआ बिनने के लिये पेड के नीचे आग लगा देते है जिससे आग की गर्मी में महुआ फुल गिर जाये लेकिन यह आग फैलते हुये बडा स्वरुप ले लेता है।

चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के जंगल पहाडो में लगी आग की सुचना पर तत्काल मौके पर फायर वाचर के साथ वन विभाग की टीम भेजे जा रही है पुरी सजगता के साथ जंगल पहाड में लगी आग को फैलने से रोका जा रहा है जिसके लिये सतत प्रयास किये जा रहे है.
डी पी साहु. वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर

आग को रोकने फायर वाचर भेजे गये है जहा पर सुचना मिल रही पुरी तत्परता से कार्यवाही की जा रही है- सुमीत खलको, परिक्षेत्राधिकारी महुली,गुरु घासीदास राष्टृीय उद्यान

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें