ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: आपसी विवाद में जान लेवा हमला... हुआ घायल

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर

चांदनी बिहार पुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ में युवक ने अपने ही फूफा पर डंडे वार कर दिया। हमले के बाद घायल फूफा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया‌।अभी युवक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। ग्राम पंचायत कोल्हुआ में भतीजा फूफा आपस में जमकर भिड़ंत हो गई। दरअसल मंगलवार देर शाम को नशे में धुत भतीजा फूफा आपस में भिड़ गए। भतीजा ने फूफा पर डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को फूफा भतीजा के घर गया था जहां दोनों का आपसी विवाद हो गया जहां कमलेश पंडो ने दलपति पंडो पर डंडे से वार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई लहूलुहान हालत में ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए जिला हॉस्पिटल सुरजपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने चांदनी थाने में लिखित में इसका शिकायत किया है।

वही इस संबंध में चांदनी थाना प्रभारी जेएस कंवर से बात कीजिए तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी मैं 20 फरवरी तक छुट्टी में हूं। वहीं इस घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें