ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

: उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने पैसे की मांग...जन्म प्रमाण के लिए भी पैसा वसूली का आरोप…जन चौपाल में ग्रामीणो किया शिकायत...

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र पासल के एनएम द्वारा डिलीवरी कराने के नाम पर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति से 500 सौ रूपये लेने की शिकायत ग्रामीणो ने कलेक्टर के जनचौपाल मे किया गया है. कलेक्टर को दिये गये शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ एनएम पैसा नहीं देने पर डिलीवरी कराने से इंकार करती है. जिससे परेशान ग्रामीणो ने 19 अगस्त को बिहारपुर जन चौपाल शिविर में लिखित शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणो बकायदा 12 ग्रामीणो का नाम और मांगे गये रुपये शिकायती पत्र में उल्लेख किये है. ग्रामीणो ने बताया कि शासन की योजना अंतर्गत मिलने वाले 14 सौ रुपए हितग्राही को नहीं मिल पा रहा है, जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी 500 रुपये मांगे जाते है. तो वही उप स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने पर मरीजों से प्राइवेट दवाई बता कर पैसा लिया जाता है और कुछ कहने पुछने से मरीजो के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. जिससे परेशान ग्रामीणो ने कलेक्टर के जन चौपाल मे शिकायत कर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें