ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: एक सप्ताह से बंद है सोलर प्लांट....ग्रामीण अंधेरे में रहने को है मजबुर....

अशोक
बिहारपुर. ओड़गी के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत महुली के पहाड़पारा में क्रेडा द्वारा सोलर पावर प्लांट लगाया गया जो करीब एक सप्ताह से खराब पडा हुआ है ग्रामीणो ने जानकारी विभाग को देने पर वहा से जल्द सुधार कराने का आश्वासन ही मिलता है. गौरतलब है कि सरकार की गांवो में बिजली नहीं होने सौभाग्य योजना के तहत हर घर में बिजली पहुचानी थी, लेकिन वनांचल क्षेत्र होने के वजह से इस क्षेत्र विद्युत का विस्तार नही हुआ, ऐसे में छ0ग0 सरकार ने विद्युत विहिन गांवो में सौर उर्जा प्लांट स्थापित कर ग्रामीणों को कुछ राहत देने की कोशिश की थी, अब गांव पारा मोहल्ले कस्बो मंे लगे सौर उर्जा प्लांट मेनटेनेश के अभाव में धरासाई हो रहे है कई जगहो पर कई महिनो से प्लाट ठप्प पडा हुआ है कई गांव के ग्रामीण लालटेन युग में ही जी रहे है, तो वही महुली गांव के पहाडपारा में एक सप्ताह प्लांट में लगे इनवर्टर खराब पडा हुआ है विभाग को ग्रामीणों ने जानकारी भी दिया था लेकिन विभाग के लचर व्यव्स्था से पहाडपारा का प्लांट में सुधार नही हुआ जिससे ग्रामीणों अंधेरे में रहने को विवश है छात्र-छात्राओ की पढाई प्रभावित हो रही है, तो वही गांव में आये दिन जंगली जानवर आ धमकते है जिससे ग्रामीणो भय व्याप्त है मोहल्ले के लोग शाम होते ही घर दुबक जाते है बहरहाल ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र सुधार करने की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें