ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: कई गांव के हैड पंप महिनो से है खराब....गर्मी आते ही ग्रामीण क्षेत्रो में हो जाती है पेयजल की समस्या....

रिपोर्टर बिहारपुर

बिहारपुर-ओडगी ब्लाक के बिहारपुर क्षेत्र में गर्मी शुरु होते ही हैड पंप खराब हो गये है ग्रामीण पेयजल के लिये कई किलोमीटर जाकर नदी नाले का पानी पेयजल के लिये उपयोग कर रहे है. गर्मी के शुरुवात में ही कई गांव के हैड पम्पो ने जबाव दे दिया है तो कई हैड पंप तीन महिने से ज्यादा दिनो से खराब पडे हुये है ग्रामीण पेजजल के लिये नदी नाले का रुख किये हुये है कई किलोमीटर दुर से ग्रामीण पानी लेने जाते है.
ग्राम पंचायत रामगढ के आश्रित गांव तेलईपाठ में सिर्फ एक ही हैडपंप है जो कई दिनो से खराब पडा हुआ है. महुली गांव के खासपारा में दो महिने से हैडपंप खराब है इसी तरह ग्राम पंचायत खैरा में आठ हैडपंप खराब पडे हुये है. गांव के सरपंच रामनरेश सिह ने बताया कि गांव के मनवारी पारा,पतेरापारा,खर्रीपारा,बघवई पारा,मोखापारा,रेडिया पारा,गोविन्द्र व रायसिह के घर के पास के हैड पंप खराब पडे हुये है कुछ हैडपंप खराब हुये तीन महिने से ज्यादा हो गये है ग्रामीण पेयजल के लिये गांव के नदी नाले से पानी का उपयोग कर रहे है इसके लिये कई किलोमीटर जाना पडता है. संरपंच श्री सिह ने बताया कि बीते दिनो मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमे गांव में आठ हैडपंप खराब होने उसे दुरुस्थ करने के लिये प्रस्ताव पारित किया गया था.तो वही दुसरी ओर जिले मे पेयजल व्यव्स्था सुगम बनाने के लिये जिले के कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर गांव में पेयजल की व्यव्स्था दुरुस्थ करने की बात कही गई थी जबकि जमीनी हकीकत में कई गांव के हैड पंप कई महिनो से कंडम पडे हुये है तो कई ने जवाब दे दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें