ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: तेंदुआ ने बकरे को बनाया निवाला….तेदुआ की धमक से ग्रामीण है हलाकान…

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. चाँदनी बिहारपुर क्षेत्र में तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण सहमे हुये है तेदुए ने दो बकरे का शिकार कर मौत के घाट उतार दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन मे ही खोहिर गांव में तेंदुआ गांव में आ घमका और गांव के बलदेव सिंह के बकरे का शिकार कर जंगल की ओर चला गया वही जंगल में विचरण कर रहे बकरे पर हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया. गांव में तेंदुए की घमक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दे दिया है. गौरतलब है कि एक ओर गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान है तो दूसरी तरफ वन विभाग का जंगल लगा हुआ है ऐसे में आये दिन जंगली जानवर ग्रामीणों क्षेत्र में पहुचते रहते है और जंगली जानवर और ग्रामीण का सामना होने पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर देते है.तो वही दुसरी ओर कोल्हुआ,कछवारी, खोहिर, रामगढ़, जुड़वनिया से लगे जंगलो में लगातार पेड़ों की कटाई कर जंगल को साफ किया जा रहा है ऐसे में जंगली जानवर अब आबादी क्षेत्र में घुसने लगे हैं और गांव के ग्रामीणों पर हमला व उनके मवेशियों का शिकार कर रहे है. तेंदुए के निवाला बने बकरों के पालको ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें