ब्रेकिंग

सूरजपुर में काली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी महिलाएं, पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप!

प्रतापपुर में 250 बोरी धान जब्त, प्रशासन की औचक दबिश से उड़ी चालबाजी

चांदनी बिहारपुर में सोलर ऑपरेटरों की जेब खाली, बिजली व्यवस्था पर अंधेरे का साया

कोटपा एक्ट के तहत 50 चालान, 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले 3 तस्कर गिरफ्तार, 29 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ सलाखों के पीछे पहुंचे

सूचना

: दो सालो से ठप्प पडा हुआ है सोलर प्लांट....विभाग चिरनिद्रा में....

बिहारपुर. बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत करोटी के आश्रित ग्राम चोगा के श्यामपारा में दो वर्षो से सोलर प्लांट ठप्प पडा हुआ है जानकारी के बावजुद विभाग ने इसे ठीक करने की जहमत तक नही उठाई. ऐसा नही है कि ग्रामीणो ने इसकी शिकायत नही कि पूर्व कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित वर्तमान में जन संवाद में शिकायत कर ठीक करने की गुहार लगाई गई थी. लेकिन ना तो केड्रा विभाग ने दुरुस्त करने की पहल की ना ही प्रशासन ने. बहरहाल ग्रामीण की समस्या जस की तस बनी हुई है. करोटी गांव के सरपंच रामकुमार खैरवार ने बताया कि कई बार शिकायत सुचना भी दिया गया पर अभी तक नही बना है दो सालो से खराब पडा हुआ है . गौरतलब है कि गांव मे जंगली जानवरो का आना जाना लगा रहता है जिससे जनहानि की संभावना का भी डर ग्रामीणो को बना रहता है. ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से ठीक कराने की गुहार लगाई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें