ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: नाव पलटी...एक ग्रामीण डूबा...स्थानीय गोताखोर तलाश में लगे....

पप्पु जायसवाल

बिहारपुर. आज सुबह बिहारपुर चांदनी के रक्सगण्डा जल प्रपात से लगे रेहण्ड नदी में नाव पलटने से एक ग्रामीण नदी में डुब गया है हालाकि स्थानीय गोताखोर तलाश में लगे हुये है लेकिन अभी तक पता नही चल पाया है. कुबेरपुर निवासी जुडावन केवट 50 वर्ष जो विगत 30 वर्षो से रकसगण्डा व उसके सहायक नदी में मछली मारते आ रहा था आज सुबह वह नाव लेकर रेहण्ड नदी में मछली लेने गया था. नदी में उफान होने की वजह से उसकी नाव डगमगा गई और वह नाव सहित नदी में डुब गया. यह देखकर वहा मौजूद अन्य मछुआरो ने बचाने का कोशिश किया लेकिन नाकाफी रहा. गौरतलब है कि बरसात मौसम में मछली मारने पर प्रतिबंध लगा हुआ लेकिन इसका असर नही देखा जा रहा. यहा बडी संख्या में मछुआरे मछली मारने नदी में आते है. जिसका आज परिणाम देखने को मिला. इन दिनों बिहारपुर चांदनी क्षेत्र मे भारी बारिश से नदी नाले उफान में हैं ऐसे में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार कर रहे है.

3 सालो में 6 मौत

रक्सगण्डा जल प्रपात व उससे लगे नदी में 3 सालों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है कुछ शव तो आज तक बरामद नहीं हुये. ऐसी स्थिति परिस्थिति में जल प्रपात में सुरक्षा का कोई इंतजाम नही है जबकि बडी संख्या में लोग पहुच रहे है. पिछले दिनो भेट मुलकांत में बिहारपुर पहुचे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने इसे पर्यटक स्थल घोषित भी किया था..

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें