ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार श्री दुबे के सड़क हादसे में मृत परिजनों को दी श्रद्धांजलि

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर.  विगत दिनों सड़क हादसे में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की माताश्री, पत्नी व युवा पुत्र के दुखद निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बिहारपुर ब्लाक के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है आज जन संवाद भवन में बिहारपुर ब्लाक के पत्रकारों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.इस दौरान मौजूद पत्रकारों ने श्री दुबे की माता श्रीमती मानमती दुबे, पत्नी श्रीमती देवरूपी दुबे, व पुत्र नवीन दुबे को दो मिनट का मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के शीघ्र स्वास्थ लाभ की ईश्वर से कामना की गई. ज्ञात हो कि श्री दुबे बीते शनिवार को अपनी माताश्री, पत्नी व पुत्र के साथ उत्तरप्रदेश परिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उनकी माताश्री पत्नी व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में श्री दुबे खुद गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका उपचार अम्बिकापुर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पप्पू जायसवाल, रमेश गुप्ता, जगरनाथ सोनी, अशोक जायसवाल,कार्तिकेय गुप्ता, बृजेश अग्रहरी,सुरेश कुमार,मुकेश सिंह,आनंद जायसवाल,कमल साय, राजेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें