ब्रेकिंग

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

चोरी के शक पर युवक को गंजा कर जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला!

पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

सूचना

: फिरौती की राशि न मिलने से दोस्तों ने की निर्मम हत्या.. नक्सली बनकर मांगी थी10 लाख रूपये....

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. बिहारपुर चांदनी के बाक घाट के खाई में मिले शव का मामला मध्यप्रदेश की ने सुलझा लिया है पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है पूरा मामला सीमा के समीप मध्यप्रदेश के जयंत चौकी क्षेत्र का है जहा सरसवाह सिम्पलेक्स कॉलोनी के अरमान खान 17 वर्ष 17 अगस्त से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पर जयंत चौकी में दर्ज की गई थी. शनिवार शाम तकरीबन 8 बजे म.प्र.व छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बाक घाट के झरने के खाई में शव मिलने की सूचना पर आज एमपी पुलिस ने शव को बरामद जाँच विवेचना में लगी हुई है कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला किशोर को मिली मुआवजे की राशि से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मृतक को 10 लाख रूपये के आस-पास मुआवजे की राशि मिलने की खबर है। जिससे उसने एक नई बाईक सहित कुछ अन्य कीमती सामान खरीदा था उसके कुछ दोस्तों ने पैसा वाला दोस्त समझ कर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ इधर-उधर घुमाते रहे और अंत में उसकी हत्या कर म.प्र. एवं छत्तीसगढ़ चांदनी बिहारपुर बाक की सीमा के समीप एक गहरे खाई में फेंक दिया था। जिसके बाद किशोर की तलाश में जुटी पुलिस ने मृतक के दोस्तों को संदेह के तौर पर गिरफ्त में लेते हुए सख्ती के साथ पूछताछ शुरू की। मृतक के दोस्तों ने साथी की हत्या किये जाने की बात कबूल करते हुए शव को खाई में फेंके जाने की बात पुलिस को बतायी। जिसके बाद एसपी वीरेन्द्र कुमार सिंह व एएसपी शिव कुमार वर्मा के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित कर युवक के शव की तलाश के लिए रवाना कर दिया गया। जहां आज शनिवार को देर शाम मृतक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिन साथियों के द्वारा उसे अपने साथ ले जाया गया था वे तियरा, छत्तीसगढ़ व सरसवाह के बताये जा रहे हैं। वहीं माड़ा पुलिस को डायल 100 के माध्यम से क्षेत्र में एक  लावारिश बाइक मिलने की सूचना मिली थी। जहां पुलिस ने मौके से पहुंच बाइक को जप्त करते हुए सुरक्षार्थ थाने में खड़ा कराया है। लेकिन माड़ा पुलिस को बाइक के संबंध में अभी कुछ जानकारी हाथ नहीं लग पायी है।  हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि संभवत: मामले को लेकर कल सिंगरौली पुलिस खुलासा कर सकती है। तभी इस बात का पता चल पायेगा की आखिर किशोर की हत्या किस वजह से हुई है।

दोस्तों ने ही किया था अपहरण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरमान खान का उसके ही कुछ साथियों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद उसके साथियों ने अरमान के मोबाइल से उसके पिता को फोन करते हुए 10 लाख रूपये फिरौती की मांग की थी। जिसकी रिपोर्ट उसके पिता ने जयंत चौकी में दर्ज करायी थी। जिसके बाद  जयंत चौकी पुलिस ने फोन कॉल के डिटेल निकलवाते हुए उसके दोस्तों को संदेह के तौर पर गिरफ्त में लिया था। जहां पूछताछ में पता चला की अभी हाल ही में मृतक के परिवार को करीब 10 लाख रूपये का मुआवजा मिला था। जिसकी लालच में आकर उसके मित्रों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

इनका कहना है

17 अगस्त को जयंत चौकी क्षेत्र के सिम्पलेक्स कॉलोनी निवासी एक किशोर के गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद सरगर्मी के साथ किशोर की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही थी। जिसमें कुछ संदेहियों को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। किशोर के बारे में पता लगाकर पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी-शिव कुमार वर्मा एएसपी, सिंगरौली