ब्रेकिंग

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

लिफ्ट देकर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, मध्य प्रदेश में भी दर्ज हैं कई केस

सड़क पर उतरा ‘इच्छाधारी’ नाग, पुलिस हैरान, ट्रैफिक परेशान!

सूचना

: बिहारपुर क्षेत्र में 150 बोरी अवैध धान के साथ वाहन बरामद....

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. बिहारपुर चांदनी के मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर विभाग की टीम ने एक ट्रक अवैध धान जप्त किया है जिसमे करीब 150 अवैध धान लोड था जिसकी कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है. दरअसल मंगलवार की रात को ग्राम महुली के सुशील प्रसाद गुप्ता 407 वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 2107 में अवैध धान करीब 150 बोरी लेकर आ रहा है जिस पर बेरियर पर तैनात डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा, नायब तहसीलदार बिहारी लाल राजवाड़े एवं पटवारी भरत पैकरा की नजर पड़ गई और गाड़ी रोक कर पूछताछ की गई तो वाहन में सवार देवेंद्र गुप्ता धान के सम्बंध में कोई दस्तावेज उपलब्ध नही करा सका बल्कि गोलमोल जबाव देते यह बताया कि महुली बबुआ राम के घर से लेकर आ रहा हूँ. इस पर डिप्टी कलेक्टर बजरंग वर्मा, देवेंद्र गुप्ता को अपनी गाड़ी में बैठा कर के ग्राम महुली बबुआ राम के यहां जांच करने पहुंच गए तो वहां पता चला कि यह धान यहां का नही है. इस पर डिप्टी कलेक्टर मौके पर पंचनामा तैयार कर धान की जप्ती की कार्रवाई करते हुए वाहन सहित चांदनी थाना के सुपुर्द कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें