: बिहारपुर चांदनी क्षेत्र तेज हवाओ के साथ बारिश ओलावृष्टि....कई पेड हुये धरासाई.... सडक मार्ग हुआ अवरुद्ध....घरों के छत उडे....
Admin
Sun, May 9, 2021
पप्पु जायसवाल
बिहारपुर.- बिहारपुर चाँदनी क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की चली आंधी तूफान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पाई थी कि शनिवार की दोपहर तूफानी हवाओं के साथ बारिश ओलावृष्टि ने फिर से जनजीवन को प्रभावित किया है कई पेड़ उखाड़कर सड़क मार्ग में पड़े हुए है. तो वही आसमानी बिजली ने सोलर प्लान ध्वस्त कर दिया. साथ ही कई घरों के छत उड़ गए. मौसमी सब्जी सहित वनोपज तेंदूपत्ता सालबीज डोरी खराब हो गए. गौरतलब है कि बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के कोल्हुआ, महुली,करौटी,चोंगा,रसौकी सहित दो दर्जन से अधिक के गांव में दो दिनों से तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई. जिससे कई पेड़ धरासाई हो गए है तो कई पेड़ सड़क में गिरे पड़े हुए है जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है. घरों के छप्पर उड़ गए.वही बारिश और ओलावृष्टि से वनोपज सालबीज तेंदूपत्ता डोरी का नुकसान हुआ है तो वही आम टमाटर सहित मौसमी सब्जी फसल क्षतिग्रस्त हो गए. ऊपर से आसमानी कहर गाज के चपेट में आने से सोलर प्लान को नुकसान पहुँचा है. क्षेत्र में 4 घंटे की तूफानी हवाओं सहित जोरदार बारिश के साथ एक घंटे तक ओलावृष्टि से वातावरण ठंडा हो गया. बारिश से लोगों ने राहत महसूस की तो वही ग्रामीण क्षेत्रो में ग्रामीणों को तूफान और ओलावृष्टि से अधिक नुकसान उठाना पड़ा है.
आवागमन हुआ अवरुद्ध
शुक्रवार को आई आंधी तूफान से ओड़गी बिहारपुर मार्ग के खैरा के पास विशालकाय पेड़ गिरकर सड़क में आ गया था चार घंटे तक आवागमन बंद रहा. तो वही महुली से उमझर मार्ग में महुआ का पेड़ उखाड़कर सड़क में गिरने से तीन घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहने पर ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर मार्ग को बहाल किया. बहरहाल एक बार फिर से शनिवार की दोपहर तीन बजे से आंधी तूफान बारिश से कई पेड़ धरासाई हो गए तो कई पेड़ सड़क मार्ग में गिरे पड़े हुए है. जिससे खैरा से महुली व बिहारपुर से चोंगा गांव जाने वाले सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है जिससे आवागमन बंद है.

मकान के छत उड़े
क्षेत्र में आंधी तूफान तेज बारिश से कई ग्रामीणों का आशियाना उजड़ गया है.महुली के सरपंच सुमित्रा,रसौकी गाँव के रामगिरी,चोंगा के दयाराम साहू,कोल्हुआ के भगवानदास,शीतल प्रसाद के साथ अन्य ग्रामीणों का घर का छत उजड़ गया.तो वही ओलावृष्टि से टमाटर आम सहित अन्य सब्जी को नुकसान पहुँचा है. वनोपज में तेंदूपत्ता, सालबीज सहित डोरी की क्षति ग्रस्त हो गए.
कई गांव अंधेरे में
पहाड़ जंगल दुर्गम दुरस्थ क्षेत्र होने से ज्यादातर गांव में विद्धुत विस्तार पहुँचा ही नही.इस परिस्थिति में सोलर प्लान लगाकर आवश्यकतानुसार विद्दयुत उपलब्ध किया किया गया था. फिलहाल खोड़ गाँव के शिवपारा मोहल्ले में लगा सोलर प्लान में आसमानी बिजली का कहर पड़ने से प्लांट के कलपुर्जे खराब हो गए. तो वही मोहरसोप पुलिस चैकी में लगा सोलर प्लांट भी गाज की चपेट में आने से प्लांट में लगा इन्वर्टर खराब हो गया है. तो वही सोलर प्लांट से विद्युत दिये जाने वाले केबल व पोल तुफान से टुटे पडे हुये है.
विज्ञापन
विज्ञापन