ब्रेकिंग

मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

दीयों की चकाचौंध में गुम हुई गोबरी नदी की टूटी पुलिया: तेल के दाम से रसोई ठंडी, पर भाषणों से सूरजपुर हुआ ‘रोशन’!

ताली, थाली और अब दिया,‘दीया टास्क’,

PM मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी 'सेवा संकल्प अभियान'

संतुष्टि का धन, कवित्री डॉ. पूनम माटिया

सूचना

जहाँ मोहब्बत हुई बेवफा : वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

Rajesh Soni

Fri, Jul 31, 2026

सूरजपुर। इश्क में मिले धोखे और टूटे भरोसे ने जब इंसाफ के सारे दरवाजे बंद कर दिए, तो एक प्रेमिका की बेबसी आसमान की बुलंदियों तक जा पहुँची। बिहारपुर थाना परिसर में उस वक्त सांसें थम गईं, जब न्याय की आस लिए बैठी एक युवती वायरलेस टॉवर पर जा चढ़ी। तीन घंटे तक चले इस खौफनाक और भावनात्मक ड्रामे ने पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के होश उड़ा दिए, जिसका अंत आखिरकार पुलिस की सूझबूझ और आरोपी पर शिकंजा कसने के साथ हुआ।

​इश्क, धोखा और दूरियों का दर्द

​कहानी दो दिलों की नजदीकियों से शुरू हुई थी। पीड़िता ग्राम बेगारीडांड के राजमिस्त्री बृजेश साहू के साथ मजदूरी (रेजा का काम) करती थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने 1 मई 2025 से शादी का सब्जबाग दिखाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

​लेकिन जब वादों की डोर टूटने का वक्त आया, तो प्रेमी मुकर गया। 28 अप्रैल 2026 को वह विवाद कर घर छोड़कर भाग गया और फोन उठाना तो दूर, प्रेमिका से हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के दूसरे प्रदेश जा छिपा।

​जब टूट गया सब्र का बांध, और गूँज उठी पुकार

​धोखे की आग में सुलग रही प्रेमिका ने इंसाफ के लिए पहले थाना और फिर जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक (SP) के दरबार तक की ठोकरें खाईं। जब हर तरफ से नाउम्मीदी हाथ लगी, तो उसका सब्र जवाब दे गया।

​शुक्रवार की सुबह वह अपने माता-पिता के साथ बिहारपुर थाने पहुँची और पलक झपकते ही थाने के वायरलेस टॉवर पर जा चढ़ी। टावर की ऊंचाई से उसकी चीखें गूँज उठीं—वह सिर्फ अपने प्रेमी को बुलाने और उस पर कड़ी कार्रवाई की जिद पर अड़ी थी।

​तीन घंटे का 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा और खाकी की बहादुरी

​टावर पर चढ़ी युवती को देख थाने में हड़कंप मच गया। बाहर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया और नीचे खड़े बेबस माता-पिता व पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर उसे उतरने की मिन्नतें करते रहे।

​करीब 3 घंटे तक चली इस सांसें थाम देने वाली खींचतान के बाद, बिहारपुर थाने के आरक्षक मुकेश साहू और स्थानीय निवासी रमेश वैश्य ने अदम्य साहस और धैर्य का परिचय दिया। दोनों टॉवर पर चढ़े और मर्मस्पर्शी समझाइश देकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे।

​कानून का शिकंजा

​प्रेमिका की जान तो बचा ली गई, लेकिन इस ड्रामे के बाद खाकी ने फौरन सख्त एक्शन लिया। बिहारपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर फरार प्रेमी बृजेश साहू के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें