ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

इश्क की जिद : टावर पर चढ़ी महबूबा... 'शोले' के अंदाज में प्रेमी को बुलाने की गुहार, बिहारपुर में मचा हड़कंप!

Rajesh Soni

Fri, Jul 31, 2026

सूरजपुर। मोहब्बत की राहों में दीवानगी की हदें अक्सर लोग पार कर जाते हैं, पर बिहारपुर से जो नजारा सामने आया, उसने फिल्मी पर्दे की यादें ताजा कर दीं। इश्क का बुखार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो न उम्र देखती है और न ही ऊंचाइयों का डर। जिला मुख्यालय से दूर बिहारपुर चांदनी अचल में आज सुबह कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब प्यार में पागल 18 साल की युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद लिए सीधे पुलिस के वायरलेस टावर पर जा चढ़ी।

​“इश्क में सनम हद से गुजर जाना है,

वीरानी में भी अपना अशियाना बनाना है,

पुलिस समझा-समझा कर थक गई यारों,

पर इस दीवानी को तो बस अपना यार पाना है!”


क्या है पूरा मामला?

सुबह-सुबह का वक्त था, घड़ी की सुईयां अभी 8 ही बजा रही थीं कि बिहारपुर की युवती अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची। किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई और उसने माता-पिता को गच्चा देते हुए थाने के परिसर में ही खड़े वायरलेस टावर पर चढ़ गई। फिर क्या था, फिल्म 'शोले' के वीरू की तर्ज पर वह टावर के ऊपर जा बैठ गई और चिल्ला-चिल्लाकर अपने आशिक को बुलाने की जिद करने लगी। साथ ही धमकी दी कि अगर प्रेमी नहीं आया, तो वह अपनी जान दे देगी।

​पुलिस के फूले हाथ-पांव, दो घंटे से ड्रामा जारी:

प्रेमिका के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख पुलिसकर्मियों के माथे पर बल और सांसे अटकी की अटकी रह गईं। देखते ही देखते थाने के बाहर तमाशबीन ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। बेचारी पुलिस और आरती के माता-पिता हाथ जोड़कर, मिन्नतें करके उसे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन मोहब्बत में अंधी हुई महबूबा टावर से टस से मस होने को तैयार नहीं थी।

​दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, हालात की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए हैं—टावर के नीचे गद्दे बिछाए जा रहे हैं और साउंड सिस्टम के जरिए लगातार उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं।

​अब देखना यह है कि इस इश्क की दास्तान का अंत कैसे होता है, क्या प्रेमी तक पहुंचेगी इस दीवानी की पुकार, या पुलिस की मान-मनौव्वल रंग लाएगी? फिलहाल बिहारपुर थाने में हर कोई सांस थामे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के खत्म होने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें