ब्रेकिंग

दंतैल हाथी का आतंक: आधा दर्जन गांवों में दहशत, कई एकड़ फसलें तबाह

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बसनारा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना चौथे दिन भी जारी, चक्काजाम की चेतावनी

कागजों पर तैरते पुल: उफनती बरगा नदी में बाइक कंधे पर उठाकर 'जल सत्याग्रह' को मजबूर जनता

वादियों में बिखरी प्रकृति की अनुपम छटा,जंगलों पर धुंध की चादर, लगातार बारिश से बदला अंचल का मिजाज

बादल एक दिन बरसें तो हफ़्ते भर टपकती है महूली आंगनबाड़ी की छत, मंत्री के गढ़ में मासूम बन रहे 'खतरों के खिलाड़ी'

सूचना

बेरहम पति : शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

Rajesh Soni

Fri, Jul 31, 2026

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शराब के नशे में चूर एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसके पेट में पल रहे मासूम की गर्भ में ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बीच एक मजबूत और अनुकरणीय उदाहरण भी देखने को मिला, जहां एक मां ने ममता और न्याय का साथ देते हुए अपनी बहू पर हुए अत्याचार के खिलाफ खुद थाने पहुंचकर अपने ही बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर गांव निवासी नागेंद्र यादव अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी मनीषा के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। घटना के दिन भी आरोपी पति ने नशे की हालत में गर्भवती मनीषा के साथ जमकर मारपीट की। इस क्रूरता के कारण मनीषा को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसका गर्भपात हो गया और पेट में पल रहे शिशु की मौत हो गई।

सास ने दी ममता और न्याय की मिसाल

​इस घटना ने समाज में एक तरफ जहां क्रूरता की हदें पार कर दीं, वहीं दूसरी ओर सास ने अपनी बहू के दर्द को समझते हुए मिसाल पेश की। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने का रुख किया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी की अपनी मां ने ही बहू का संबल बनते हुए उसका हाथ थामा और थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति नागेंद्र यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें