: बिहारपुर परिक्षेत्र मे हो रही बहुमुल्य लकडी की तस्करी.....मोटरसायकल से तस्करी कर रहे तीन आरोपी पकडाये.....
Admin
Wed, Mar 24, 2021
पप्पु जायसवाल
बिहारपुर- दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में तीन ग्रामीणो को मोटरसायकल में लकडी तस्करी करते बिहारपुर वन विभाग की टीम ने पकडा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लकडी तस्करी की सुचना पर वन विभाग की गस्ती टीम ने तीन मोटरसायकल में 12 नग बहुमुल्य लकडी मध्यप्रदेश के सीमा के समीप मकरादवारी के पास परिवहन करते गस्ती दल ने रोका. जिस पर मोटरसायकल में 12 नग बहुमुल्य लकडी थी गस्ती दल ने महुली निवासी मुन्ना साकेत,विजय कुमार और सोनु से तीन मोटरसायकल के साथ 12 नग चिरान जप्त करते हुये भारतीय वन अधिनियम के तहत राजसात की कार्यवाही की गई।
लगातार हो रही है बहुमुल्य लकडी की तस्करी
बिहारपुर क्षेत्र के महुली से लगे गुरु घासीदास राष्टृीय उद्यान व वन विभाग के जंगल है जहा से प्रतिदिन बहुमुल्य लकडी की तस्करी कर मध्यप्रदेष भेजा जा रहा है ग्रामीणो ने बताया कि लकडी तस्कर पहले भी लकडी चोरी करते पकडाते थे और छुट कर आने के बाद फिर से उसी धंधे में लग जाते है. ग्रामीणो ने बताया कि दो से तीन हजार रुपये में चोरी की मोटरसायकल आसानी से मिल जाता है जिसका उपयोेग तस्कर लकडी तस्करी में करते है दो से तीन किलोमीटर की परिधि में लकडी तस्करी कर मध्यप्रदेष की सीमा पर पहुचा देते है अगर पकडे भी गये तो वाहन चोरी की होने के वजह से तस्करो पर कोई खास फर्क नही पडता।
विज्ञापन
विज्ञापन