ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

: यहाँ सब गोल-माल है....बाहर क्या है...अन्दर क्या है...?

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर- जिले के चांदनी बिहारपुर में कलेक्टर का दौरा क्या तय हुआ जैसे पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई है। कलेक्टर को इलाके को ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है जैसे यहां तो सब ठीक ठाक है और आजादी के बाद यही लीपापोती होती रही है इसीलिए आज तक यहां विकास की किरणें नही पहुँची । जबकि इलाके की सच्चाई सामने आए तो उसके विकास के लिए योजना तैयार हो सके । अब ग्राम महुली के पंचायत कार्यालय का हाल देखिए नाम बड़े दर्शन छोटे जैसा हाल है। बाहर से ऐसा चकाचक कर दिया गया है कि लोग देख कर चोंक जाए लेकिन जब आप अंदर देखिएगा तो उसके जर्जरता का न केवल पता चलेगा बल्कि भ्रष्टाचार की कहानी भी सामने आ जायेगी। इस पंचायत कार्यालय का हाल देखिए अंदर छत की जगह जगह प्लास्टर उखड़ गई है जो हादसे का सबब बन सकता है परंतु बाहर से ऐसी रंग रोगन कर दी गई है जैसे सब चकाचक हो । अब देखना यह है कि इस पर अधिकारियों की नजर जा पाती है या नही.....?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें