: यादव समाज हुआ धर्मांतरण के विरुद्ध लामबन्द....चरण धोकर कराया गया घर वापसी....
Admin
Sun, Oct 3, 2021
पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. ओडगी ब्लाक के दूरस्थ बिहारपुर मे सर्व यादव समाज का बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें समाजिक शिक्षा स्वरोजगार समाजिक कुरीतियां को दुर करने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श किया साथ ही बिहारपुर क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा बहला फुसला कर लोगों को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. जिसे यादव समाज के पदाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए बहकावे में आकर अन्य धर्म मानने लगे हैं जिन्हें यादव समाज ने समझाते हुये समाज के दो परिवार जो अन्य धर्म स्वीकार कर लिए थे पुनः हिन्दू धर्म घर वापसी कराये गया जिन्हें समाज के सम्भागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव एवं सर्व यादव समाज जिला अध्यक्ष रमाशंकर यादव के द्वारा चरण धोकर तिलक लगाकर गमछा प्रदान कर फुल वर्षा के साथ ससम्मान हिन्दू धर्म मे शामिल कराया गया. घर वापसी के दौरान यादव समाज के उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने कुल व धर्म के प्रति जागरूक रहने पर जोर देते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आ कर ऐसा कृत्य न करें धर्मांतरण करना कानुनी तौर से अपराध है ऐसे मामले आने पर यादव समाज धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई हेतु यादव समाज हमेशा तत्पर रहेगा. बैठक में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संजय यादव ब्लाक उपाध्यक्ष शिवबालक यादव ओडगी ब्लाक विनय यादव, सिगरौली जिला अध्यक्ष छत्रधारी यादव, रामनारायण यादव, रामसजीवन, बली राम यादव, मोतीलाल यादव, जनार्दन यादव, विजय यादव, कैलाश यादव, विजय लाल, छोटे लाल, रामबहोरन, अशोक यादव, रामलल्लु, रामबख्स यादव सहित बडी संख्या मे यादव समाज के लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
विज्ञापन