ब्रेकिंग

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

चोरी के शक पर युवक को गंजा कर जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला!

पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

सूचना

: सपहा के पीडीएस दुकान संचालक पर कार्रवाई...पंडो परिवार को किया गया राशन का वितरण…

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर . बिहारपुर चांदनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सपहा में सरपंच सचिव की मनमानी के वजह से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पडो परिवार को राशन कार्ड लेकर पंचायत में बुलाकर उनका फोटो खींचकर राशन को निकाल ले रहे थे और उन लोगो को बता दिया जाता है कि तुम लोगों का चावल से नहीं आता है जिससे पंडो परिवार के राशन कार्ड धारियों में मानमती पंडो, बस्ती पंडो,बेलिया पंडो ,बागमती पंडो, देव मती पंडो, उर्मिला पंडो,गनेसीया केवट, ज्ञानमती विश्वकर्मा, सुमित्रा विश्वकर्मा ,सुनीता विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद ,थनाऊ बैस ,श्यामकली बैश, फूलमती बैश का राशन सामाग्री दो मांह से नही दिया जा रहा था. खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आये खादय अधिकारी विजय किरण व सहायक खाद्य अधिकारी संदीप भगत शासकीय उचित मूल्य दुकान सपहा पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर खाद्यान्न वितरण में विलंब व लापरवाही बरतने पर संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए तत्काल खाद्यान्न वितरण प्रारंभ कराया. खादय विभाग की जांच पडताल में 43 हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण नही हुआ था, जिस पर कार्यवाही करते हुए मौके पर उपस्थित 8 राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया जिसमें 06 पंडो परिवार के हितग्राही थे शेष अन्य कार्डधारी जो जांच समय उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें भी जल्द से जल्द खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दुकान संचालक को दिए.
आवश्यक वस्तु अधिनियम की कार्यवाही
खाद्य अधिकारी के दुकान का भौतिक सत्यापन करने पर चावल 119.57 क्विं., चना-6.46 क्वि.,शक्कर-5.33 क्विं., नमक-95 किलो कम प्राप्त हुआ. उचित मुल्य दुकान सपहा के दुकान संचालक एजेंसी ग्राम पंचायत के संचालक सरपंच बाबू सिंह, टैबलेट संचालक राम लल्लू विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच श्रीमती नागेश्वरी बाई व टैबलेट संचालक नर्बदा प्रसाद विश्वकर्मा के विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 5 (11) (12) (13) (24)11 (2) (3) (9) का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत प्रकरण तैयार किया गया है जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.