ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: हाथियों ने किसान की फसल को बर्बाद कर किया बेघर.....

पप्पू जायसवाल
बिहारपुर. चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है जिससे ग्रामीण हाथियों के भय मंे जीने को मजबुर है. इस क्षेत्र में दो हाथियों का दल विचरण कर रहा है एक दल में 18 हाथियांे तो वही दुसरे दल में 15 हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण कर किसानो की फसल को चट करते हुये बर्बाद कर रहे है. बीती रात 15 हाथियों के दल ने पासल गांव के ग्रामीण मनराज पंडो के घर आ घमके और घर में रखे अनाज को चट करते हुये खेत में लगी फसल को बर्बाद कर दिया. मनराज पंडो का परिवार भाग्यशाली रहा उसने हाथियों की आहट पाकर पुरे परिवार सहित दुसरे दरवाजे से हाथियों से दुर भाग गया. तो 18 हाथियों का दुसरा दल नवडीहा,कछीया, जुडवनिया, मोहरसोप में एक सप्ताह से डेरा डाले हुये है और लगातार ग्रामीणो की फसल को क्षति पहुचा रहे. नवडीहा के धीर सिह, केयर बहादुर सिह, रामपाल सिह, रामकरण सिह सहित 3 दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों का फसल को बर्बाद कर दिये है. बहरहाल वन विभाग ने बेघर हुये मनराज पंडो के घर फसल का आकलन कर मुआवजा का प्रकरण तैयार किया जा रहा है.
रात में घर छोडकर अन्य जगहो पर शरण ले रहे ग्रामीण
जंगल से लगे नवडीहा,कछीया के ग्रामीणों का हाल यह है कि वे रात में हाथियों के डर से घर छोडकर दुसरे सुरक्षित स्थान में रात गुजारते है. तो वही अधिकाश ग्रामीण रात्रि जागरण कर आवासीय क्षेत्र से हाथियों को दुर भगाने में लगे रहते है. क्षेत्र में दो हाथियों का दल की मौजुदगी से ग्रामीण दहशत में है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें