: 30 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात....कई किसानो के खलिहान की धान को बनाया आहार...एक ग्रामीण के घर को तोडे....
Admin
Sun, Nov 21, 2021
पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. रमकोला से खोड गांव पहुचे 30 हाथियों के दल ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया कई ग्रामीणो के खलिहान में रखे धान को चट करते हुये एक ग्रामीण का आशियाने को तबाह कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड ओडगी के ग्राम पंचायत खोड़ में शाम होते ही 30 हाथियों का दल आ धमके, हाथी के आने पर ग्रामीणों ने शोल गुल, गाजे बाजे के साथ हाथियों को गांव से जंगल की ओर भगा दिया था लेकिन मध्य रात्रि होते ही हाथियों का दल गांव में पहुच गये जिससे ग्रामीणो में अफरा तफरी का माहौल हो गया. गांव के पन्ना लाल जायसवाल,गया जायसवाल,रामकेश जायसवाल, रमेश जायसवाल के खेत खलिहान में रखे धान को आहार बनाकर चट कर गये तो ग्रामीण चंद्रदेव नेताम के घर को तोड कर रखे अनाज को खा गये. रात भर गांव में हाथी विचरण करते रहे और सुबह होते ही हाथियों का दल गांव से लगे जंगल की ओर चले गयें. हालाकि ग्रामीणों ने वन विभाग को हाथियों की आने की जानकारी दे दिया था लेकिन विभाग का एक भी अधिकारी कर्मचारी नही पहुचे. बहरहाल हाथियों की मौजुदगी से ग्रामीण भयभीत है.
विज्ञापन
विज्ञापन