ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: खाटूवाले श्याम बाबा मंदिर का 42 वां वार्षिक महोत्सव 22 को

प्रवेश गोयल सूरजपुर- श्री श्याम बाबा खाटूवाले के सूरजपुर स्थित श्याम मंदिर का 42वां वार्षिक महोत्सव आगामी 21 व 22 अगस्त को भक्ति भाव के साथ धूम धाम से मनाया जायेगा। आयोजकों के द्वारा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्री श्यम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत 21 अगस्त को दूग्धाभिषेक प्रातः 8 बजे से हवन एवं पूजन शाम 4 बजे व कशल स्थापना रात्रि 8 बजे किया जायेगा। तो वहीं 22 अगस्त को प्रातः 9 बजे श्री राम मंदिर मेन रोड से श्री श्याम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जायेगी। अपर्रान्ह 5 बजे श्री श्याम प्रभु खाटूवाले बाबा का आलौकिक श्रृंगार व दर्शन के पष्चात महाआरती शाम 7 बजे व एक शाम श्री श्याम के नाम विषाल भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जायेगा। इस संबंध श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 42 वें वार्षिकोत्सव पर विषाल झांकी निकाली जायगी। वहीं अखण्ड ज्योति पाठ, कलष यात्रा, निशान यात्रा, आलौकिक श्री श्याम श्रृंगार, महाआरती और विराट भजन संध्या के अलावा विविध अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस भजन संध्या कार्यक्रम में अनिल रजनीश शर्मा, फतेहाबाद हरियाणा से, ज्योति प्रिसं शर्मा दिल्ली से, धनवाद से परितोश चक्रवर्ती व जयपुर से निजाम भाई एण्ड ग्रुप द्वारा एक शाम बाबा श्री श्याम के नाम भजन रस की गंगा बहाई जायेगी। आयोजकों ने समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें