ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: घर में घुसकर भाजपा नेता को मारी गोली...सर में लगी गोली, हुई मौत...

Admin

Sat, Feb 11, 2023

नारायणपुर. जिले के छोटेडोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष घर में घुस कर गोली मार दी गई है गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई. घटना शुक्रवार की रात 8 बजे की है भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहा थे. इसी दौरान अज्ञात दो लोग घर के अंदर घुस गए हैं. और भाजपा नेता के सिर में गोली मारकर फरार हो गए. गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचकर घायल भाजपा नेता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया था लेकिन अस्पताल पहुचते की उनकी जान चली गई. तो वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. हालांकि यह हमला किसने किया है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन नक्सलियों के ऊपर संदेह जताया जा रहा है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें