: चीतल का शिकार करने वाले 4 आरोपी गए जेल
Admin
Wed, Jun 13, 2018
पेंड्रा-वन विभाग ने हिरण का शिकार करने वाले चार ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है तो वही इसी मामले पर आठ लोगों से पूछताछ की जा रही थी, जिनमे से चार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है चारो पर वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। वन परिक्षेत्राधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि 9 जून को मरवाही वन मंडल के वन परिक्षेत्र के मगुरदा में हिरण का शिकार किया गया था,जिसकी जाँच पड़ताल के बाद आठ ग्रामीणों को संदेह के आधार पर गिरप्तार कर पूछताछ की गई, पूछताछ के बाद चार ग्रामीणों ने हिरण के शिकार की बात स्वीकार किया है लिहाजा चारो आरोपियों को वन प्राणी अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है!
विज्ञापन
विज्ञापन