ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: छठघाट के पास बनेगा नया जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय और उपभोक्ता फोरम की स्थापना भी होगी जल्दी

प्रवेश गोयल सूरजपुर- उच्च न्यायालय के जस्टिज संजय अग्रवाल ने सूरजपुर प्रवास के दौरान जिला न्यायालय में अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों एवं न्यायाधीशगणों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और सूरजपुर में परिवार न्यायालय और उपभोक्ता फोरम की स्थापना व नये जिला न्यायालय के लिए भूमि आबंटन को लेकर जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गौरतलब है कि हाईकोर्ट जस्टिज संजय अग्रवाल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सूरजपुर पहुंचे थे यहां उनकी आगवानी जिला न्यायाधीश डीएल कटकवार, कलेक्टर केसी देवसेनापति, पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल समेत जिले के प्रमुख आला अधिकारियों व न्यायाधीशगणों ने की। सूरजपुर प्रवास के दौरान जस्टिज संजय अग्रवाल ने सूरजपुर में बनने वाले नये जिला न्यायालय के लिए भूमि आबंटन में हो रही देरी और भूमि के चिन्हांकन को लेकर रायशुमारी करते हुए कलेक्टर केसी देवसेनापति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला न्यायालय के लिए कई भूखण्डों का आवलोकन भी किया। अधिवक्तागणों के सुझाव के आधार पर वर्तमान बस स्टैण्ड को जमीदोज कर उस पर जिला न्यायालय बनाने के विकल्प के साथ- साथ नये विश्राम भवन के समीप, जिला पंचायत के समीप, छठघाट के समीप, पतरापारा, पर्री स्थित भूखण्डों में से छठघाट के समीप स्थित भूमि को उपयुक्त बताते हुए भू आबंटन की प्रकिया को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये। परिवार न्यायालय स्वीकृत, उपभोक्ता फोरम का मिला आश्वासन अधिवक्तागणों ने बताया कि जस्टिज संजय अग्रवाल से सूरजपुर न्यायालय के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सूरजपुर में परिवार न्यायालय व उपभोक्ता फोरम की स्थापना का विषय भी आया। उन्होंने बताया कि परिवार न्यायालय स्वीकृत हो गया है और इसकी स्थापना यथाशीघ्र की जायेगी, जबकि उपभोक्ता फोरम के लिए उन्होंने आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें