ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: दरिंदगी.. बाईक सवार युवकों ने छात्रा पर फेंका एसीड

Admin

Sat, Jul 7, 2018
प्रवेश गोयल
रायगढ़- स्कूल जा रही एक 12वीं की छात्रा के चेहरे पर 2 बाइक सवार एसिड फेंक कर फरार हो गए। घटना में लड़की के चेहरे का कुछ हिस्सा गला झुलस गया है। छात्रा को स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक उपचार के बाद शनिवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया। घटना शुक्रवार दोपहर पुसौर ब्लाक के जतरी गांव की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुसौर ब्लॉक के जतरी गांव निवासी 19 वर्षीय छात्रा शुक्रवार दोपहर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और उसका रास्ता रोक दिया। दोनों ने अपने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। इनमें से एक युवक ने शीशी निकाली और छात्रा की ओर उछाल दी। इसके बाद दोनों भाग निकले। शीशी में भरा हुआ पदार्थ छात्रा के चेहरे के कुछ हिस्से और गले पर पड़े। जलन होने पर वह जोर से चिल्लाई। उसकी चीख सुनकर आसपास लोग एकत्रित हो गए। परिजनों को तुरंत सूचना दी गई जिन्होंने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले की एफआईआर अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें