ब्रेकिंग

पुतला जलाया पुलिस घेरा तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे

निर्वाचित पत्नी बनीं मूकदर्शक, पति ने खा ली सरपंच पद की शपथ

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

सूचना

: धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ पर्व...

Admin

Thu, Oct 27, 2022

सूरजपुर-करवा चौथ का त्योहार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. शाम को शादीशुदा महिलाओं ने चंद्रमा को अ‌र्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना की,इसके बाद पति के हाथों से अपना उपवास तोड़ा.गौरतलब है कि पति के अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना लिए महिलाओं ने गुरुवार को कार्तिक मास के चतुर्दशी के अवसर पर सारे दिन निर्जला व्रत धारण कर करवा चौथ पर्व चंद्र दर्शन के साथ पूरा किया. व्रती महिलाओं ने उदीयमान चंद्रमा की पूजा-अर्चना कर व चलनी से चंद्रमा का दर्शन कर पति के लंबी आयु की कामना की है एवं व्रत पूरा किया।

सेल्फी का क्रेज सिर चढ़कर बोला...

करवा चौथ पर सेल्फी का क्रेज भी पति-पत्नी के सिर चढ़कर बोला। चांद निकलने के साथ ही सुहागिनों ने धन-धान्य की प्रतीक थालियां घूमा-घूमाकर पूजा की और छलनी में चांद को देखकर जल ग्रहण किया। इस दौरान पति-पत्नी सेल्फी लेते भी देखे गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें