ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: मुख्यमंत्री निवास घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं को पिलाया मठा...जिला कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर सहित कांग्रेस के नेता रहे मौजूद...

Admin

Tue, Feb 28, 2023

 

भिलाई. भाजपा के भिलाई-3 में मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने घेराव करने पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का गांधीवादी तरीके से स्वागत करते हुए मौसम की नजाकत के अनुरूप ठंडे ठंडे मठा पिलाकर एक अलग ही मिसाल पेश कर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल खास तौर पर मौजूद थे। अपनी मांगों को लेकर भाजपा के दुर्ग एवं भिलाई जिला संगठन के बैनर तले मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास का घेराव करने का कार्यक्रम तय किया गया था। इसके लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय के पास पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल कांग्रेस जनों के साथ मौजूद थे। चैतन्य बघेल ने मुख्यमंत्री निवास घेराव करने पहुंचे सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को ठंडा - ठंडा मठा पिलाकर स्वागत किया। इस दौरान शहर के प्रथम नागरिक एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें