ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: यह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश कि कॆसे गायब हो गई पुलिया, प्रशासन जुटा तलाश में 

Admin

Mon, Jul 9, 2018
प्रवेश गोयल गरियाबंद- जिले के एक गांव में एक ऐसी बात सामने आई है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। होगा भी कैसे घटना ही ऐसी है, मामले को जानकर शायद ही कोई यकीन करे। दरअसल जिले के एक गांव से पुलिया गायब हो गयी है और यह बात सोलह आने सच है।  गौर करने वाली बात यह है कि प्रशासन ने गायब हुए पुलिया को ढुंढना भी शुरू कर दिया है। पुलिस गायब होने से एक ओर जहां गामीणों के होश उड़ गए हैं तो वहीं दूसरी ओर ठेकेदार और प्रशासन के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।मामला प्रदेश के गरियाबंद जिले के भतराबहली गॉव का है, जहां सन् 2015-16 में मनरेगा के तहत 9 लाख की लागत से सीसी रोड और पुलिया का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य का काम सरकार ने एक एजेंसी के ठेकेदार को दिया गया था। यहां तक तो मामला ठीक है, लेकिन इस मामले में मोड़ तब आया जब 29 जून को गॉव में ग्रामसभा की बैठक हुई, जिसमें 2015-16 के कार्यों का आॅडिट किया गया। आॅडिटर ने खुलासा करते हुए बताया कि चेतन सोरी के घर से डोंगरीपारा तक सीसी रोड और एक पुलिया निर्माण किया गया था। इन कार्यों में मटेरियल के नाम पर भी 1 लाख 85 हजार की राशि आहरण की गई है। ये बात सुनकर गांव वालों के होश उड़ गए और उन्होंने आॅडिटर से कहा कि सीसी रोड तो दिखता है, लेकिन हमने तो आज तक पुलिया कहीं देखा ही नहीं। गांव के सरपंच, सचिव और रोजगार स​हायक भी पुलिया निर्माण नहीं होने की बात कह रहे हैंं। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें