ब्रेकिंग

सरकारी पैसे के लिए पत्नी की जाति बदली, रायपुर नगर निगम के दस्तावेजों से खुला राज!"

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

सूचना

: रेवती पुलिस ने पकड़ा अवैध

Admin

Thu, Aug 4, 2022

प्रतापपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से रेत परिवहन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी परी क्षेत्र में गुरूवार को चौकी रेवटी पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर रेत चोरी कर परिवहन कर रहे 2 ट्रेलर वाहनों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में चौकी रेवटी की पुलिस रेत चोरी कर परिवहन की सूचना पर चौकी के सामने नाकाबंदी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान रेत से लदे 2 ट्रेलर वाहन वहां पहुंचे जिसकी तलाशी लेने पर उसमें रेत लोड़ पाया वाहन चालकों से ट्रेलर में लोड़ रेत का वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। दोनों ट्रेलर वाहनों में लोड़ रेत चोरी का होने पर धारा 379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए रेत ओवर लोड़ ट्रेलर क्रमांक यूपी 50 डीटी 0127 एवं ट्रेलर क्रमांक यूपी 53 एचटी 1229 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी बृजराज यादव पिता पंचम यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम लारपुर, थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश एवं राजेश यादव पिता बाबुराम यादव उम्र 28 वर्ष ग्राम सैदपुर, थाना महाराजगंज, जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। रेत चोरी कर झिलमिली से उत्तरप्रदेश की ओर ले जा रहे थे।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी शिवकुमार खुटे, प्रधान आरक्षक मोरिस खाखा, अखिलेश यादव, आरक्षक बलिन्दर खलखो, शैलेन्द्र सिंह व धीरन सिंह सक्रिय रह

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें