ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: श्याम महोत्सव में जमकर झूमे श्याम भक्त

प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के सूरजपुर स्थित एकमात्र श्याम बाबा मंदिर का 42 वां वार्षिक उत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया गया, इस दौरान निकाली गई कलशयात्रा एवं झांकी में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और श्याम भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गौरतलब है कि 42 वर्ष पूर्ण सूरजपुर के नेहरू पार्क रोड में खाटूवाले श्याम बाबा के मंदिर की स्थापना की गई थी, तब से लेकर आज तक अनवरत वार्षिक महोत्सव का आयोजन सावन शुल्क एकादशी के दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है। दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव में 21 अगस्त को दुग्धाभिषेक, राजोपजार, अखण्ड ज्योति पाठ, छप्पन भोग समेत अन्य विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन भक्ति भावना के साथ किया गया। वहीं 22 अगस्त को कलशयात्रा के तहत श्याम मंदिर से श्रीराम मंदिर तक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर पश्चात श्रीश्याम मंदिर से श्याम बाबा की भव्य झांकी निकाली गई, जो नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस श्रीश्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान रंग बिरंगे निशान और शुमधुर भजनों की अनुगुंज से समुचा शहर श्याममय हो गया। चावल की सजावट रहा आकर्षण का केन्द्र इस बार श्याम बाबा का दरबार फूलों के साथ- साथ रंग बिरंगे चावलों का श्रृंगार मुख्य आकर्षण का केन्द्र है, बाहर से आये कलाकारों द्वारा मंदिर परिसर को चावल के दाने पर आधारित कलाकृतियों से सजया और श्यामजी के दरबार को नया स्वरूप देने का प्रयास किया। श्री श्याम प्रभु के दरबार के भव्य श्रृंगार का नजारा लेने पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। लगे भण्डारे, व्यवस्था भी चाक चौबंद श्री श्याम महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर गोयल मिर्जापुरिया परिवार और गर्ग मिर्जापुरिया परिवार के द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया था, परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा भी पृथक से जलपान एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। आयोजन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की थी, यातायात और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की सभी के द्वारा प्रसंशा की जा रही थी। श्याम बाबा की विशाल झांकी का जगह- जगह स्वागत किया गया और श्याम भक्तों की सेवा के लिए श्याम प्रेमियों के द्वारा सेवा स्टाल लगाये गये थे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें