ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: श्रम मंत्री ने कहा कांग्रेस को जीत की बधाई, बनवास से लौटे कांग्रेसी बउरा गए है...बदलाव की लहर नहीं लालच प्रलोभन देकर कांग्रेस आई सत्ता में-भैयालाल राजवाड़े...

Admin

Thu, Dec 13, 2018

महेंद्र पांडे की रिपोर्ट

बैकुंठपुर - विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जिले से कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा उम्मीदवार भैयालाल राजवाड़े ने आज भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर चुनाव में हुए हार सहित अपनी बेबाक शैली के अनुसार फिर एक बार उन्होंने जो कहा है वह प्रदेश में फिर से सुर्खियां बनेगी । पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम जो आया है उसमें भले ही बदलाव की लहर कह रहे हैं लेकिन इस दफा कांग्रेस ने सीधे-साधे लोगों को लालच व प्रलोभन देकर  सत्ता में आए है, उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दि हैं कि अपने दावों को पूर्ण करके दिखाएं तभी अपनी विश्वसनीयता कायम रख सकेंगे वरना आम लोगों को भ्रमित कर सत्ता पाने की हकीकत को लोग जल्दी समझ जाएंगे।वही भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि बुधवार की देर रात्रि रायपुर स्थित निवास स्थान में बैकुंठपुर चर्चा क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी शराब के नशे में घुस कर तोड़फोड़ करने लगे तथा वहां कार्यरत कर्मचारी को डराते हुए कहा कि अब यह बंगला खाली कर दो , यह बंगला किसी और को एलॉट हो गया है। जब कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा तब लोग वहां से गए। श्री राजवाड़े ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है।उपरोक्त बातें पूर्व पूर्व श्रम मंत्री तथा हाल ही में बैकुंठपुर विधानसभा से पराजित हुए भाजपा के उम्मीदवार भैयालाल राजवाड़े ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा से हार पर  सीधा कहा इस पूरे हार की जिम्मेदारी मेरी है, कहीं ना कहीं मुझसे कोई गलती हुई होगी ,जिसकी वजह से जनता ने मुझे चुना नहीं। जनता ने मुझसे बेहतर किसी और को समझा होगा इसलिए उन्हें मौका दिया है , मुझे आशा है कि वह और बेहतर काम करके दिखाएंगी।

बंगले मे शर्मनाक हरकत हैं निंदनीय.....

प्रेस कांफ्रेंस मे पुर्व श्रम मंत्री व जिला अध्यक्ष ने बताया की जो कृत्य कांग्रेस के लोगों ने रायपुर बंगले मे किए है वह अत्यंत ही अशोभनीय है, उनके द्वारा शराब के नशे मे धुत हो कर बंगले को खाली करने के साथ बंगले मे रह रहे मरिजों से धक्का मुक्की करना वो भी जिला मुख्यालय से राजधानी मे जा कर बोलना बनवास से बाहर आने के बाद उनके बौखलाहट को प्रदर्शित कर रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें