ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: होलीक्रास प्रबंधन ने जारी की डेंगू संभावित 6 मरीजों की सूची, अम्बिकापुर में तीन, सूरजपुर में दो और बलरामपुर जिले में एक मरीज हुआ चिन्हांकित

प्रवेश गोयल सूरजपुर- सरगुजा संभाग में डेंगू की दस्तक से प्रषासन हलाकान है, सूरजपुर जिले में डेंगू संभावित 17 वर्षीया छात्रा की मौत के बाद पांच अन्य मरीजों के रैपिड टेस्ट में पॉजेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मंच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैपिड टेस्ट में पॉजेटिव पाये जाने के बाद चिन्हांकित 6 मरीजों को डेंगू बीमारी होने से इंकार भी किया जा रहा है, जबकि चिन्हांकित 6 मरीजों में से 17 वर्षीया छात्रा की मौत भी हो चुकी है। गौरतलब है कि कोरिया जिले और सूरजपुर जिले में डेंगू से दो छात्राओं की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होलीक्रास हास्पिटल अम्बिकापुर समेत अन्य निजी एवं शासकीय अस्पतालों से रिपोर्ट मंगाई है। होलिक्रास हास्पिटल से मिली रिपोर्ट के आधार पर 6 मरीजों के रैपिड टेस्ट पॉजेटिव बातये गये हैं, जिसमें सूरजपुर जिले के ग्राम बेदमी निवासी सुगंती अगरिया की मौत होलीक्रास हास्पिटल में हो चुकी है, जबकि सूरजपुर जिले के ही ग्राम कल्याणपुर निवासी लक्ष्मनिया रवि 60 वर्ष के अलावा सरगुजा जिले के ग्राम सिलसिला निवासी फूलमतिया एक्का 60 वर्ष, चोपड़ापारा अम्बिकापुर निवासी संगीता पैकरा व होलीक्रास हास्पिटल में उपचाररत अंकित कुमार 18 वर्ष के रैपिड टेस्ट भी पाजेटिव पाये गये है, वहीं बलरामपुर जिले के जमीरपाठ निवासी राहुल गुप्ता 18 वर्ष भी डेंगू संभावित के रूप में चिन्हांकित किया गया है। ये सभी मरीज 6 अगस्त से 12 अगस्त के मध्य चिन्हांकित हुए है। इस संबंध में सूरजपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी वैष्य ने बताया कि बेदमी में छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने मृतिका के परिजनों और बेदमी के बुखार पीड़ित ग्रामीणों के साथ- साथ कल्याणपुर निवासी लक्ष्मनिया रवि व उनके परिजनों का भी ब्लड सैम्पल लेकर रैपिड टेस्ट किया गया है, कही भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि होलीक्रास हास्पिटल में उपचार कराने वाले सभी 6 मरीजों की जारी रिपोर्ट में इन्हें डेंगू संभावित मरीज घोषित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें