ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

अतिक्रमण : दस्तावेजो में 50 फीट चौड़ी सड़क, लेकिन है मात्र 5 फिट की... रसूखदारों ने किया कब्जा...

Pappu Jayswal

Thu, Jun 26, 2025

सूरजपुर. जिला मुख्यालय में कुछ दिन पहले अतिक्रमण की कार्यवाही देखी गई। लेकिन प्रशासन की नाक के नीचे राजस्व व नजूल की भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर रसूखदारों द्वारा इमारतों का निर्माण कर लिया जाना आम लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। ऐसा ही एक मामला नगर के भैयाचान रोड वार्ड क्रमांक सात में सड़क मद की अधिकांश भूमि पर अवैध निर्माण कर लेने का प्रकाश में आया है। यहां करीब 50 फीट चौड़े रास्ते में 45 फीट सड़क पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया गया है। ऐसा नही इसकी शिकायत नही हुई। बाकायदा मय दस्तावेजो के साथ एसडीएम व कलेक्टर सूरजपुर से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सुशासन तिहार में सूरजपुर पहुचे मुख्यमंत्री को हाथों हाथ शिकायत की गई। लेकिन आज तक सड़क पर किये अतिक्रमण को नही हटाया गया। वार्ड क्रमांक सात में रहने वाले सुभाष गुप्ता ने बताया कि वे एक साल से शिकायत लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। लेकिन अभी तक इस बावत कोई कार्यवाही नही हुई। उन्होंने बताया कि यह आम रास्ता है। जिसका सरकारी दस्तावेजों के अभिलेखों में खसरा नंबर 1836/1 रकबा 5221 वर्ग फीट अंकित है। उसे 6533.40 वर्ग फीट रहना चाहिए।जिसका दोनों ओर अवैध निर्माण कर उक्त रास्ता मात्र चार से पांच फीट शेष रह गया है, जिसके वजह से आम लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। आरोप है कि सड़क के अगल-बगल के रसूखदारों द्वारा चबूतरा एवं अन्य निर्माण कार्य कर रास्ता बन्द कर दिया जा रहा है। विरोध करने पर गाली गलौज कर विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है। बारिश में पानी भर जाने से अत्यंत संकरे हो चुके मार्ग में लोगों का चलना दूभर हो जाता है। पीड़ित सुभाष गुप्ता ने प्रशासन से उक्त सड़क मद की भूमि से अतिक्रमण हटा कर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लोगों के आवागमन को सुलभ करने की मांग की है।

कार्यवाही की जाएगी

अपर कलेक्टर जगरनाथ वर्मा ने बताया कि सड़क मद की भूमि पर अतिक्रमणकरियो की जांच कराकर 15 दिनों के अंदर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें