ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

अभियान : बुलेरो वाहन से 80 किलो गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार,एक फरार...

Pappu Jayswal

Mon, Jun 23, 2025



सूरजपुर. जयनगर पुलिस ने बुलेरो में लोड 80 किलो गांजे के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान जयनगर पुलिस को लखनपुर की ओर से एक बोलेरो वाहन आते दिखा जो पुलिस चेकिंग को देखकर वाहन मोडकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम के द्वारा पीछा किए जाने पर एक व्यक्ति वाहन से निकलकर भाग निकला। बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीसी 3785 से 2 व्यक्ति ओमप्रकाश बसोर पिता फुलचंद राम उम्र 24 वर्ष ग्राम बगदरी, थाना लखनपुर हाल मुकाम ग्राम चांदो, थाना लखनपुर एवं मोतीलाल बसोर पिता बुद्धूराम उम्र 40 वर्ष ग्राम चांदो, थाना लखनपुर को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 80 किलो गांजा बरामद किया गया। जप्त गांजा की कीमत करीब 24 लाख रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त कर धारा 20(बी)(2)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर नरेन्द्र सिंह, एएसआई सोहन सिंह, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक सुरेश साहू, विकास मिश्रा, रवि राजवाड़े, सैनिक मुजाहिद हुसैन, जहांगीर आलम व  नोहर साय राजवाड़े सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें