ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

जानकारी : किसानों को बकरी पालन और नस्ल सुधार की जानकारी...

Pappu Jayswal

Fri, Jun 20, 2025

सूरजपुर. ओड़गी ब्लाक के ग्राम रामगढ़ में छत्तीसगढ़ में वाटर सेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट और नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से एफएसपीएफ परियोजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पाँच किसानों को बकरी पालन और नस्ल सुधार के उद्देश्य से सिरोही नस्ल की 25 बकरियां और एक बकरे प्रदान किए गए। यह पहल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि वाटर सेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट और नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से ग्राम रामगढ़ में पिछले दो वर्षों से जल एवं भूमि प्रबंधन, जलवायु आधारित कृषि, जीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार का कार्य बिहारपुर के सोलह गांवों में भी सफलतापूर्वक चल रहा है, जिससे इन क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।आज के कार्यक्रम में रामगढ़ में किसानों को बकरी पालन एवं बकरी के देखरेख, खानपान एवं स्वास्थ्य के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम , विनोद लश्कर, राबेन्द्र गुप्ता, सतीश पांडे और शिवानंद चतुर्वेदी के संयुक्त और विशेष प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही ग्राम रामगढ़ के धर्म सिंह जी की भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें