ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

जिला परिवहन कार्यालय : स्कूल बसों का सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार भौतिक सत्यापन...

Pappu Jayswal

Mon, Jun 16, 2025

सूरजपुर. जिले में स्कूल बसों की सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित 16 बिंदुओं के दिशा-निर्देशों के तहत जिला परिवहन कार्यालय सूरजपुर में विशेष भौतिक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की कुल 16 बसों को कार्यालय बुलाकर उनका आवश्यक निरीक्षण किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान सभी स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच की गई, जो संतोषजनक पाए गए। हालांकि, कुछ बसों में तकनीकी खामियां पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश वाहन संचालकों को दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुधार के पश्चात ही इन बसों का स्कूल संचालन किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर की तकनीकी टीम द्वारा सभी बस चालकों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। साथ ही जिला सेनानी, अग्निशमन विभाग की टीम ने चालकों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात विभाग सूरजपुर के अधिकारी भी मौजूद रहे और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें