ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

ई-ऑफिस : ई-ऑफिस प्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर दिया गया प्रशिक्षण

Pappu Jayswal

Mon, Jun 23, 2025

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों एवं कार्यालयों में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन किये जाने की कार्यवाही लगातार चल रही है। जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस ऑन बोर्डिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में ई-ऑफिस प्रणाली का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी तारतम्यता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को फाइल प्रबंधन, ई-नोटिंग, ई-डिस्पैच, पत्राचार की प्रक्रिया, दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग, यूजर एक्सेस कंट्रोल और कार्य प्रवाह प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से समझाया कि, किस प्रकार से ई-ऑफिस का उपयोग दैनिक कार्यों में किया जा सकता है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर, जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें