ब्रेकिंग

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

फैंसी ड्रेस में नन्हे बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग को मिला दायित्व, प्रदेश का बढ़ाया मान

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

किसान प्रशिक्षण : किसानो को श्रीविधि धान की खेती करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण, धान बीज वितरण किया ...

Pappu Jayswal

Wed, Jun 25, 2025

बिहारपुर. वाटरशेड आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ने बिहारपुर क्षेत्र में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 16 ग्रामो के 250 किसानों को प्रशिक्षण दिया। जलवायु आधारित कृषि करने के लिए 100 किसानों को श्रीं विधि से धान की खेती करने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे- बीज़ एक किलोग्राम, अम्बिका पैडी वीडर, पीला चिपचिपा कार्ड एवं निमास्त्र आदि सामग्री दिया है साथ ही किसानों को श्रीं विधि धान के महत्व जैसे, कम बीजदर, कम पानी की आवश्यकता, एवं अधिक उत्पादन के बारे मे विस्तार से चर्चा किया गया। किसानों को बीज उपचारीत करने के विधि एवं उसके लाभ बताया गया जिससे बीज जनित एवं मृदा जनित रोगों से बचाया जा सकता है, साथ ही नर्सरी तैयार करने की विधि एवं उसके लाभ के बारे मे चर्चा किया गया, इस कार्यक्रम मे जैविक कीटनाशक बनाने के बारे मे बताया गया तथा इसके उपयोग के बारे मे चर्चा किया गया। किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम से क्षेत्र के किसानों को निश्चित लाभ मिलेगा तथा प्राकृतिक खेती करने से रसायन पर निर्भरता कम होंगी तथा किसानों को मिलेट के लाभ एवं खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी किसानों ने इस कार्यक्रम की सहराहाना किया एवं भविष्य मे ऐसे कार्यक्रम आयोजित हो इसके लिए आग्रह किया। कार्यक्रम मे संस्था के राबेन्द्र गुप्ता, शिवानंद एवं सतीश पाण्डेय के साथ किसान उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें