: शिक्षक एल बी भी बन सकेंगे प्रधानपाठक, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Thu, Jul 5, 2018
प्रवेश गोयल
रायपुर-
शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने शिक्षाकर्मियों के लिए आज विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने प्रश्नकाल में बताया है कि प्रदेश में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों के अलावे प्रशासकीय पदों पर भी शिक्षक एलबी की नियुक्ति की जायेगी। केदार कश्यप ने विधायक अशोक साहू के सवाल के जवाब में बताया कि अभी शिक्षाकर्मियों के संविलियन की प्रक्रिया हुई है, जितने भी प्रधानपाठक और प्रशासकीय पद खाली पड़े हैं नियमों को जरूरतों के हिसाब से पदों की पूर्ति की जायेगी।विधान सभा मे विधायक अशोक साहू ने स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों और उसकी पूर्ति के संदर्भों में एक सवाल पूछा था। अशोक साहू ने जानना चाहा था कि स्कूलों में जो प्रधान पाठकों के पद खाली पड़े हैं, उन पदों पर कब तक भर्तियां की जायेगी। जवाब में मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर प्रधान पाठक के पद नियत होते ंहैं। स्कूलों में संख्या 150 से ज्यादा होती है, तभी प्रधान पाठक के पद जीवित रहते हैं, जिसके बाद उन पदों पर प्रधान पाठको की भर्तियां होती है। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों में संख्या बल के आधार पर शिक्षकों की तैनाती का जिक करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी प्राथमिक विद्यालयों में 26 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती होती है, जबकि अपर प्राइमिरी स्कूल में 28 बच्चों पर एक शिक्षक के पद का मानक रखा गया है।
: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 IED बरामद
Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल
कांकेर. सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।
नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाने 5.5 किलो के आईईडी लगाए गए थेए जिन्हें सुरक्षा बल ने बरामद किया और बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ और जिला पुलिस बल की टीम प्रतापपुर क्षेत्र से 2 जुलाई को गश्त पर रवाना हुई थी। इसी दौरान जवानों को सूचना मिली किए नक्सलियों के द्वारा माहला से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर आईईडी प्लांट किया गया है।
सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों ने मौके पर पहुंच आईईडी बरामद किए। जिसके बाद बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंच पांचों बमों को ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने बताया किए पांच बम बरामद होने की सूचना पर बीडीएस की टीम भेजी गई थी जिन्होंने बम को निष्क्रिय कर दिया है।
माहला इलाके में बढ़ी नक्सलियों की सक्रियता माहला इलाके में नक्सलियों की गतिविधि लगातार तेज होती जा रही है। बीते हफ्ते भी इसी इलाके से 2 आईईडी जवानों ने बरामद किए थे। नक्सलियों की इस इलाके में लगातार सक्रियता को देखते सुरक्षा बलों ने सर्चिंग ऑपरेशन और तेज कर दिया है
।
: 8 साल पूरे करने वाले षिक्षाकर्मियों का 6 महीने के अंदर हो जाएगा संविलियन
Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल
रायपुर- सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नया रायपुर से एक आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार शासकीय शालाओं में कार्यरत शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय जिनकी सेवाएं 1 जुलाई 2019 को 8 वर्ष या उससे अधिक पूर्ण होंगी। उनकी सेवाओं का दिनांक 1 जुलाई 2019 से स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन का आदेश जारी किया जाएगा।इसके पश्चात 8 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर संबंधित वर्ष के 1 जनवरी और 1 जुलाई को संविलियन का आदेश सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। पत्र में आगे कहा गया है कि संविलियन की सेवा शर्तें विभाग द्वारा जारी किए गए सम संख्या का आदेश क्रमांक एफ 12.03.2018, 20-दो दिनांक 30.06.2018 में उल्लेख अनुसार होंगी। यह आदेश गौरव द्विवेदी सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सोमवार को जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार 8 वर्ष से कम वाले शिक्षाकर्मियों की चिंताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया जिसे गम्भीरता से लेते हुए एक स्पष्ट आदेश जारी किया गया है जिसमें उल्लेखित है कि जैसे जैसे षिक्षाकर्मियों के 8 वर्ष पूरे होते जाएगें उनके हर 1 जनवरी और 1 जुलाई को संविलियन आदेश जारी होते जाएगें। इस आदेश से 8 वर्ष से कम वालो की यह चिंता समाप्त हुई जिससे वह भयभीत थे कि इसके बाद उनका संविलियन आदेश होगा या नही क्योंकि पूर्व में निकले आदेश में केवल 8 वर्ष हो चुके शिक्षाकर्मियों के संविलियन का जिक्र था। मोर्चा पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है धीरे धीरे समस्त आदेश और निर्देश प्रसारित किए जाएंगे, जिससे समस्त शंकाओं का समाधान हो जाएगा अतः समस्त शिक्षाकर्मी साथी धैर्य बनाएं रखें। मोर्चा पूरे मामले में नजर बनाए रखा हुआ है।