ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

: ऐसा क्या हुआ कि निर्वस्त्र होकर नहाने लगे लालू पुत्र तेजप्रताप

Admin

Wed, Jul 11, 2018
प्रवेश गोयल पटना- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का लगातार दौरा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी में भाई तेजस्वी से अनबन की खबरों के बीच वो लोगों से संपर्क बढ़ाने में लगे हैं। लोगों के बीच जाकर वो समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके निदान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके करीबियों का मानना है कि उनका अंदाज पिता लालू की तरह ही दिखाई दे रहा है। हाल ही में उन्होंने "Tea with Tej Pratap" की जगह " सत्तू विद तेजप्रताप" कार्यक्रम भी किया। इस दौरान वो निराले अंदाज में नजर आए। एक जगह तो वो चारा मशीन देख चारा काटने लगे तो पास में खड़ी गाय को देर तक पुचकारते और गले लगाते दिखे। लोगों से वो कहने लगे कि कोई मुझसे ज्यादा गौमाता को प्यार कर सकता है क्या? उन्होंने लोगों को तब और भी हैरत में डाल दिया जब हैंडपंप देख उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और लोगों की भीड़ के सामने बाल्टियां भर-भर के नहाने लगे। उन्होंने कहा कि महुआ तो मेरा घर है सो शर्म कैसी! हालांकि, तेजप्रताप के विरोधी इसे महज सियासी ड्रामा बता रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें