ब्रेकिंग

जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, आरोपी गिरफ्तार

हाथी ने दौड़ाया, उल्टे पांव भागकर शख्स ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज

सेवा, संस्कृति और उल्लास के संगम में जुटेंगे 18 गोत्र

4.24 करोड़ के गांजा तस्करी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार, जयनगर पुलिस ने कटनी जेल के बाहर से दबोचा

नाबालिग के अपहरण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ओड़गी पुलिस ने 4 राज्यों में पीछा कर बालिका को छुड़ाया

सूचना

: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अहम किरदार हंसराज हाथी का निधन

Admin

Mon, Jul 9, 2018
प्रवेश गोयल दिल्ली-  तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सुपरहिट कैरेक्टर डॉ. हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था, और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे, और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे. शो में वे डॉक्टर थे, लेकिन ओवरवेट डॉक्टर थे. उन्हें हर कोई बहुत प्यार करता था. कवि कुमार आजाद का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है, और जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वे घर पर थे. सूत्र बताते हैं कि वे तबियत खराब होने के बावजूद भी शो पर आते थे. वे शो से बहुत प्यार करते थे. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 10 साल पूरे करने जा रहा है, इसलिए आज सेट पर इसको लेकर एक मीटिंग भी थी. लेकिन उससे पहले ही ये बुरी खबर आ गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें