ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: प्रतापपुर पुलिसः फिल्मी अंदाज में हत्या के मामले को ?....

Admin

Sun, Sep 27, 2020

सचिन तायल

प्रतापपुर  प्रतापपुर के खोरमा मुख्य मार्ग पर खून से लथपथ मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर आरोपियों तक पहुंचने में प्रतापपुर पुलिस ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस सहित हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व स्कार्पियो वाहन को बरामद करने में भी सफलता मिली। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से चोरी की मोटर सायकल सहित हथोड़ी मोबाईल फ़ोन बरामद की है कोरोना काल में पूरी तफ्तीश में इस गुथी को सुलझाना पुलिसः के लिए चुनोती से कम नही था पर पुलिस की कड़ी मेहनत से पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। प्रतापपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी और एसपी सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी राकेश पाटनवार,थाना प्रभारी विकेश तिवारी सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना की और ईनाम दिए जाने की भी बात कही। प्रतापपुर के ग्राम खोरमा में 31 अगस्त की रात में खून से लटपथ रोड पर लास मिली थी इस जानकारी के बाद थाना प्रभारी विकेश तिवारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया और हत्या के बात सामने आने के बाद एसपी सूरजपुर राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन व एसडीओपी राकेश पाटनवार के नेतृत्व में जांच आरंभ कर दी गई। इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती अज्ञात व्यक्ति के परिजन का पता लगाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती थी,
पलिस ने लगातार मृतक की जानकारी सोशल मीडिया के साथ विभिन्न स्तर पर प्रसारित करना आरंभ किया, तब इस लगातार प्रयास से उनके परिजन ने उनकी पहचान कर ली। मृतक चितरेंग साहू के परिजन प्रतापपुर आकर शव की शिनाख्त किये और पुलिस ने उन्हें शव को सौंप दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक वाहन का मालिक था वह स्वयं गाड़ी चलाकर अपना जीविका चलाता था हत्या के बाद से उसकी गाड़ी भी गायब थी जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा को दी जिस पर सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी ने मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक के साथ मामले की मॉनिटरिंग करते हुए प्रतापपुर एसडीओपी राकेश पटंवार एवम थाना प्रभारी विकेश तिवारी को निर्देश दिए जिस पर इस मामले का खुलासा करना किसी चैलेंज से कम नही था जिस पर थाना प्रभारी को
26 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रामानुजगंज में तीन व्यक्ति एक किराए के कमरे में रुके हुए हैं।उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने प्रतापपुर की पुलिस टीम को तत्काल धरपकड़ के निर्देश दिए। रामानुजगंज पहुंचकर पुलिस टीम ने एक कमरे में रूके तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जहां उनके कमरे से लूट किये गये स्कार्पियो वाहन का नंबर प्लेट सीजी 04 एचए 0216 मिला। तब उक्त तीनों व्यक्तियों से बारीकी से पूछने पर अपना नाम साजिद खान पिता मो.असलम उम्र 22 वर्ष ग्राम सरकोनी,फैजान पिता अफसार उम्र 19 वर्ष ग्राम सरकोनी थाना मझिगांव व सरवर पिता अनवर उम्र 23 वर्ष ग्राम शबाना थाना गढ़वा झारखण्ड का होना बताया तथा लूट कर हत्या करना बताया पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक चितरेंग साहू का एक स्कार्पियो वाहन,01 नग मोबाईल,ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम,01 नग देशी कट्टा, 08 नग का कारतूस, 04 नग मोबाईल,घटना समय को पहने कपड़े, होटल में रूकने हेतु इस्तेमाल किए गए 01 नग ड्राइविंग लाइसेंस,गढ़वा डालटनगंज से चोरी किए गए 02 नग मोटर सायकल जप्त कर मामले में पृथक से धारा 394, 34 भादसं. व 25, 27 आम्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया तथा आज उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में एसडीओपी राकेश पाटनवार,एसडीओपी ओडगी मंजूलता बाज,थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एसआई नवल किशोर दुबे,एएसआई बिमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, विशाल मिश्रा, विवेकानन्द सिंह आरक्षक अविनाश कुजूर, विकास सोनी, शेखर मानिकपुरी, मिथलेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह, युवराज यादव, रौशन सिंह, श्याम सिंह, विकास सिंह,प्रवीण सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, रायपुर जिला से आरक्षक प्रमोद बट्टी व विनय पाण्डेय सक्रिय रहे

आईजी और एसपी ने की सराहना,इनाम देने की घोषणा

प्रतापपुर पुलिस की इस कामयाबी पर आईजी सरगुजा रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने जमकर सराहना की आईजी श्री डांगी ने कहा कि कड़ी मेहनत से मामले का खुलासा हुआ है,उन्होंने पूरी पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है, आरोपी काफी शातिर थे पर पुलिस अगर इसी तरह मुस्तेद रहेगी तो कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर नही होगा पूरी टीम ने जिस तरह काम किया है काबिले तारीफ है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें