: विवादित चौकी प्रभारी पर लाखो की लुट का आरोप....इनके हिरासत में इंजिनियर की हो चुकी है मौत...
Admin
Sat, Jul 30, 2022
प्रतापपुर. लूटपाट हत्या अवैध कार्य मे लिप्त पुलिस के चंद अधिकारियों ने पुलिस की छवि को दागदार बना दिया है और ऐसे पुलिसकर्मियों को सह देना खुद विभाग को भारी पड़ रहा है. पैसे के लिए मारपीट हत्या करने से भी नही गुजरने वाले विवादित चौकी प्रभारी फिर से विवादों में आ गए है. इनके ऊपर लाखो रुपये की लूट का आरोप लगा है जिसकी शिकायत भी हुई है. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को दिए शिकायत में पीड़ित नारायण अग्रवाल ने बताया गया है कि वह 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गर्ग कोल्ड ट्रेडिंग के कोयला व्यापार का नगद 1500000 ( पन्द्रह लाख)रुपए लेकर अपने निवास प्रतापपुर से वाहन से लेकर आ रहा था, जैसे ही रेवटी पुलिस चौकी पहुँचा तो चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने मेरे कार को रोक लिया और मेरे व्यापार के लिए रखे पंद्रह लाख रुपये के बारे में पूछताछ की. उसने फसने और बचने की बात कहते हुए 3 लाख रुपये की मांग की नही देने पर जेल में डाल देने की बात कहकर रखे गए रुपये में से 3 लाख रुपये निकल लिया और धमकी दे कहा अब चुपचाप यहां से निकल जा और किसी से कुछ ना कहना नहीं तो तुम को अंदर कर दूंगा. 3 लाख रुपये की उठाईगिरी से पीड़ित सहमा रहा आखिरकार उसने 2 दिन बाद पूरे मामले की लिखित शिकायत एसडीओपी सहित पुलिस अधीक्षक से की है. गौरतलब है कि यह वही सुनील सिंह है जो लटोरी पुलिस चौकी के प्रभारी से और लाखों रुपये के लेनदेन वसूली करने के दौरान बिजली विभाग के इंजीनियर पूनम कतलम को टार्चर कर मौत के घाट उतार दिया था परिजनों ने आरोप लगाए थे. पुलिस से प्रभावित जांच हुई और फिर से लूट खसोट करना नही छोड़े. विवादों से पुराना है एक बार फिर से अपने कुकर्म से पुलिस की मान सम्मान प्रतिष्ठा को तार तार करने में लगे है.
प्रतापपुर एसडीओपी अमोलक सिंह ने बताया शिकायत मिली है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी. तो वही रेवटी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि वाहन में अवैध पिस्तौल मिलने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके कारण से वाहन को रुकवा कर जांच मेरे द्वारा किया गया था बेग में पैसा था मेरे द्वारा पैसा नही लिया गया है मुझ पर लगायें गए आरोप निराधार है.
व्यापारी संघ ने की निंदा
व्यापारी के साथ लूट की घटना की जानकारी लगने पर व्यापारियों ने निंदा की है और इसे गलत बताया, कानून के रक्षक ही लूटने में लगे है इसे लेकर उच्चअधिकारी से मिलने की बात कही है. कार्रवाई न होने उग्र आंदोलन की बात कही है.

विज्ञापन
विज्ञापन