ब्रेकिंग

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

2.5 लाख के नशीले इंजेक्शन सहित 2 गिरफ्तार, कार जब्त ​

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

सूचना

: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, 150 दिव्यांगजन हुए सम्मानित…

Admin

Tue, Dec 3, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.  सूरजपुर के मंगल भवन में आज अवस्थाओ के बीच अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा| कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी मुख्य अतिथि व प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। दोनों विधायको ने दिव्यांगजन दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। और बताया दिव्यांगजन के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। राज्य सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में लगभग 150 दिव्यांगजनो को सम्मानित किया गया और निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दंपत्ति सतीश केवट एवं महेश्वरी को 01 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम 3 घंटे लेट शुरू हुआ जिससे दूर दराज से पहुंचे दिव्यांगजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा उनकी सुध लेने प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा उपस्थित नहीं रहा। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी लेट लतीफ पहुंचे थे जिसको लेकर दिव्यांगजनों ने नाराजगी भी जताई दिव्यांगजनों ने बताया कि वे 11 बजे से मंगल भवन कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए थे मगर उन्हें पानी तक पूछने वाला कोई नहीं था दोपहर 2 बजे के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ इसके बाद दिव्यांग जनों को नाश्ता पानी उपलब्ध कराई गई दिव्यांग जनों के सम्मान कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की ऐसी लापरवाही पर उपस्थित जनों ने कड़ी नाराजगी जताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, दिव्यांगजन, कलेक्टर एस. जयवर्धन, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, सहायक संचालक समाज कल्याण श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें