ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: अग्निदग्धा शिक्षिका ने तोड़ा दम, पति, देवर और पुत्र की हालत भी गंभीर

Admin

Mon, Jul 2, 2018

प्रवेश गोयल 

सूरजपुर-खाना बनाते आग में बुरी तरह झुलसी शिक्षिका ने इलाज के दौरान रायपुर में दम तोड़ दिया वही शिक्षक पति, देवर और पुत्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।  

गॊरतलब है कि रविवार को सुबह करीब 8 बजे नगर के भैयाथान रोड महगवां चौक निवासी शिक्षिका श्रद्धा त्रिपाठी परिवार के लिए नाश्ता तैयार कर रही थी उसी दौरान वह किचन में आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह जल जाने पर उसकी चित्कार सुन उसे बचाने उसके पति संजय त्रिपाठी देवर आशीष त्रिपाठी और पुत्र सक्षम त्रिपाठी भी पहुंचे और आग बुझाते हुए वे भी बुरी तरह झुलस गये । लगभग 90 प्रतिशत जली श्रद्धा त्रिपाठी और पति संजय त्रिपाठी को गंभीर अवस्था में रायपुर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान शिक्षिका श्रद्धा त्रिपाठी की मौत हो गई और पति संजय त्रिपाठी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, इधर अंबिकापुर में देवर आशीष त्रिपाठी और पुत्र सक्षम त्रिपाठी का इलाज भी चल रहा है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया है वही मोहल्ले में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें