ब्रेकिंग

नारी सशक्तिकरण से सुपोषित समाज तक, युवा साथी फाउंडेशन का महासंकल्प

शिक्षा विभाग का कीर्तिमान, अब स्कूल की छत से बरसेगा 'ज्ञान' का पानी

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

सूचना

: अनियंत्रित गिट्टी लोड हाइवा हुई दुर्घटना ग्रस्त , चालक जख्मी

Admin

Sun, Jun 3, 2018
अजय तिवारी ओड़गी-ब्लॉक मुख्यालय ओड़गी स्थित भोडिया बाबा मंदिर के समीप गिट्टी लोड हाइवा अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई जिसमें वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन चालक को भी गम्भीर छोटे आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन क्रमांक CG 15 AC 5217 वाहन स्वामी नीति सुमन प्रजापति निवासी केदारपुर,अम्बिकापुर जो कि बरियो से गिट्टी लोड करके खर्रा स्थित डामर प्लांट जा रहा था वह ओड़गी भोड़ीया बाबा मंदिर के आगे महज 100 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वाहन चालक नासिर राम सोनवानी पिता अहिबरन राम सोनवानी निवासी पंडरा पाठ तहसील बगीचा को गम्भीर छोटे आई है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में चल रहा है तो वहीं ग्रामीणों का कहना है की ओड़गी से जितनी भी हाइवा गाड़िया गिट्टी लेकर गुजरती है उनकी गति इतनी अत्यधिक होती है अगर सामने कोई भी आ जाए तो उसको बचा पाना मुश्किल है लिहाजा इस घटना में  मुख्य कारण तेज गति ही निकला, ग्रामोनो का मानना है कि जितनी भी गाड़िया गिट्टी लेकर आती है उनके वाहन चालक अधिकांश शराब के नशे में धुत्त रहते है जिससे हमेशा ही दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यह घटना यदि 4 मीटर आगे हुआ होता तो कई जाने जा सकती थी । वहीं कुछ जानकारों का कहना यह है की जितनी भी हाइवा वाहन गिट्टि लेकर आती है उससे सम्बंधित पीटपास उनके पास उपलब्ध नही होते है जिस कारण ही इन वाहन चालको को यह भय बना रहता है की ओड़गी मुख्य मार्केट से लेकर थाना के बीच मे कोई इनको रोककर पिटपास जांच न करे जिससे इनका पोल कहीं खुल न जाये । इस सम्बंध में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी ओड़गी से उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो सका। तेजगति ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण है ।यदि इन पर अंकुश नही लगाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है जिसमे कई जाने भी जा सकती है । अवधेश गुर्जर पीसीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी ओड़गी हाइवा वाहन में क्षमता से ज्यादा गिट्टी लोड था तथा इसकी गति भी बहुत तेज थी जिस कारण ही यह घटना घटित हुई है । धर्मराज पावले बीडीसी क्षेत्र क्रमांक 08

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें