ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: अलग अलग कार्यवाही में 212 क्विंटल अवैध धान जब्त...

Admin

Mon, Dec 2, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर.   समर्थन मूल्य पर बिचौलियों द्वारा समितियों में अवैध धान खपाए जाने की आशंका को देखते हुए, कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देश पर जिले में निरंतर छापेमार की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम लगातार संदिग्ध स्थल व व्यापारियों के गोदामों की जांच कर रही है। किसानों के हित में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के सयुक्त टीम अवैध धान जप्त करने निरंतर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध धान भंडारण को लेकर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम सोनपुर, उप तहसील देवनगर मे राजस्व, मंडी एव खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही कर अनिल साहू पिता विजेंद्र साहू के पास से 100 क्विंटल अवैध धान ज़प्त कर उसके गोदाम को सील किया गया है। इसके अलावा विकासखंड के साल्ही ग्राम के सुनील साहू पिता रामाशंकर साहू के घर से 112 क्विंटल अवैध धान के  जप्ती की कार्यवाही भी की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें